फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेगुलर मोड़ में होगी एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेगुलर मोड़ में होगी एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। देशभर के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ रेगुलर मोड़ से होगी। यूजीसी ने 2019 सत्र से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड़ से एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। यह फैसला जनवरी में हुई बैठक में यूजीसी काउंसिल ने एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम को प्रोफेशनल डिग्री मानते हुए लिया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है। प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ रेगुलर मोड़ से ही कराई जा सकती है।
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में पत्र लिखा है। एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड़ से नहीं कराने का फैसला यूजीसी के साथ मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर, डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च का था। एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम भी प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम है। इसलिए यूजीसी रेगुलेशन 2017 ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से बाहर किया गया है। इसी के तहत राज्यों, विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को सूचना भेजी गई है, ताकि वे 2019 शैक्षणिक सत्र में सिर्फ नियमित डिग्री प्रोग्राम से पढ़ाई करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूजीसी रेगुलेशन ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोगाम 2017 में प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से बाहर कर दिया था। इसी के चलते इंजीनियरिंग, मेडिसिन, डेंटल, फार्मेसी, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, फिजियोथेरेपी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें