फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्लाज्मा लेने से पहले लाना होगा डोनर, स्टॉक बढ़ाने के लिए की गई नई व्यवस्था

Sat, 11 Jul 2020 04:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम का संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के आईएलबीएस संस्थान ने प्लाज्मा का स्टॉक बढ़ाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अब जिस भी अस्पताल को अपने कोरोना मरीज के लिए प्लाज्मा चाहिए होगा, उसे मरीज के परिवार वालों के साथ एक प्लाज्मा डोनर भी भेजना होगा।

विज्ञापन


डोनर प्लाज्मा बैंक में जब प्लाज्मा डोनेट कर देगा, उसके बाद ही मरीज के परिवार वालों को प्लाज्मा दिया जाएगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने कहा की प्लाज्मा लेने वाले अस्पतालों के लिए अब रिप्लेसमेंट डोनर देना जरूरी है। जो अस्पताल प्लाज्मा बैंक से प्लाज्मा लेने के लिए किसी को भेजेगा। उसको साथ मेें एक डोनर भी भेजना होगा।

स्टॉक बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक यह फैसला प्लाज्मा बैंक में स्टॉक को बढ़ाने के लिए लिया गया है। अभी तक 100 लोगों ने प्लाज्मा दान किया है। इतने ही लोगों को प्लाजमा दिया जा चुका है। ऐसे में स्टॉक में प्लाज्मा जमा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने प्लाज्मा दे चुकीं सृष्टि और भूमिका से बात की

दिल्ली सरकार आईएलबीए अस्पताल के प्लाज्मा बैंक में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों का प्लाज्मा इकट्ठा करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसमें खुद दिलचस्पी रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपील करने के साथ प्लाज्मा देने वालों से बातचीत कर प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल ने प्लाज्मा दे चुकीं सृष्टि और भूमिका से बातचीत की। दोनों ने प्लाज्मा बैंक में मिल रही सुविधाओं की तारीफ की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपील की है कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं। केजरीवाल ने प्लाज्मा देने वालों की तारीफ करते हुए कहा कि जब वह प्लाज्मा डोनर की कहानियां सुनते हैं तो दिल्लीवासियों पर गर्व महसूस होता है। इसलिए इस तरह के प्लाज्मा देने वालों से बातचीत कर उनको बधाई देने का फैसला किया है।

दूसरी तरफ केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले न्यूजीलैंड मूल के कार्ल रॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें रॉक प्लाज्मा देने के बारे में बारे बताते हैं। केजरीवाल ने लिखा कि सभी को इस वीडियो को देखना चाहिए। मुझे यकीन है कि इससे बहुत से लोग प्रोत्साहित होंगे और वह प्लाज्मा देने के लिए आगे आएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्लाज्मा दान करने वाली सृष्टि को फोन कर उनसे बात की। मुख्यमंत्री ने उनकी सेहत के बारे में पूछा। इस पर सृष्टि ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। मुझे 5 दिनों तक कोरोना के लक्षण थे, इसके बाद बिल्कुल ठीक हो गया। ठीक होने बाद प्लाज्मा देने की बात भी उन्होंने कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उनका धन्यवाद अदा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा देने के उनके अनुभव भी पूछे। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य प्लाज्मा डोनर भूमिका से भी बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें