फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दो साल बाद रही नवंबर की सबसे ठंडी सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 8 डिग्री तक पहुंचा, आज भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी
विज्ञापन


-वर्ष 2024 में न्यूनतम तापमान 9.5, 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस किया गया था दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में सुबह व रात को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। ठंडी हवाओं से बीते दो दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दो साल बाद नवंबर माह की सबसे ठंडी सुबह रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2024 में नवंबर में 9.5 डिग्री सेल्सियस व वर्ष 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वर्ष 2022 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1938 में 28 नवंबर का है, जब न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सुबह व शाम के समय तो ठिठुरन का अहसास हो रहा है लेकिन दिन में धूप निकलने से सर्दी की ठिठुरन कम लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, मध्यम स्तर का कोहरा रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें