फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

द्वारका जिले की मादक निरोधक दस्ते ने कोकीन की तस्करी करने वाले एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से डेढ़ करोड़ की कोकीन बरामद की है। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड में लेकर उसके गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी ओरजी यूजीन जीदेअफोर(33) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में रहता था। 2 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन युवक कोकीन का खेप लेकर द्वारका मोड़ के पास आने वाला है।

निरीक्षक रामकिशन के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। इसी बीच पॉलिथीन लेकर आ रहे युवक को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पॉलिथीन से 150 ग्राम कोकीन मिला, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोकीन की खेप को पब, रेव पार्टी, शिक्षक संस्थानों में सप्लाई करता है। उसने बताया कि वह जनवरी 2015 में तीन माह का वीजा लेकर भारत आया था। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद वह अवैध रूप से रहकर ड्रग्स का धंधा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें