राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को पत्र लिखकर स्थानीय निवासियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे रैन बसेरों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उर्दू पार्क में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृहों का स्थलीय निरीक्षण किया।