फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर अस्पताल में तैनात हुए बाउंसर

Mon, 07 Oct 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन तक काम ठप रखने के बाद नई दिल्ली स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर रविवार को काम पर लौट आए।
विज्ञापन


डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात करने के बाद डॉक्टर माने।

वहीं, हड़ताल के दौरान हजारों मरीजों को इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों में भटकना पड़ा।

मंगलवार रात ड्यूटी पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर और ग्रुप डी कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपातकालीन विभाग में बाउंसर तैनात करने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से काम पर वापस लौटने का फैसला लिया गया।

रविवार शाम करीब चार बजे डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवा शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक रविवार को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. एनवी कामत के बीच चली लंबी बातचीत के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों को कहा गया है कि अभी 15 बाउंसरों की नियुक्ति की गई है। कुछ दिन के बाद इतने ही और बाउंसरों की नियुक्ति की जाएगी।

इनको आपातकालीन विभाग, लेबर रूम, मेडिसिन डिपार्टमेंट और पीडियॉट्रिक्स में तैनात किया जाएगा। इन विभागों में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ ज्यादा होती है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें