फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग समेत चार ने किया छात्रा से रेप

Thu, 14 Nov 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार बाग इलाके में 11वीं की छात्रा से नाबालिग समेत चार लोगों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


नाबालिग पीड़िता का सहपाठी है। पहले उसने मार्च में छात्रा से रेप किया। बाद में बात सार्वजनिक करने की धमकी देकर नाबालिग के दोस्तों ने भी छात्रा से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया।

आरोपी लगातार छात्रा से दुष्कर्म करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शालीमार बाग निवासी 16 वर्षीय छात्रा इलाके के एक नामचीन प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है।

उसकी क्लास में पढ़ने वाले हम उम्र किशोर से उसकी दोस्ती हो गई। मार्च में किशोर उसे अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार उससे रेप करता रहा।

इस बीच ब्लैकमेल कर किशोर के दोस्तों ने भी उससे कई बार रेप किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पहले परिजन और फिर पुलिस से शिकायत की।

इस पर पुलिस ने पहले नाबालिग को दबोचा। उसकी निशानदेही पर अन्य  आरोपी युवक आलोक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें