फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की स्टार प्रचारक बनी हैं शीला दीक्षित

Thu, 28 Nov 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक स्वयं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बनी हुई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कोंडली, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, शाहदरा सीटों की नौ चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन काल को नाकामियों का काल व अपनी सरकार को विकास की सरकार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन काल में न तो कोई अस्पताल बना और न ही कोई अनधिकृत कॉलोनी नियमित हुई।

उस समय न इन कॉलोनियों में विकास के नाम पर न कुछ रकम खर्च की गई और न ही कोई नई यूनिवर्सिटी बनी।

दूसरी तरफ ड्राप्सी और डेंगू से मौतें हुईं और प्लेग की महामारी फैली। इतना ही नहीं बिजली, पानी की हालत बद से बदतर हो गई।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने 15 साल के शासन में दिल्ली को देश में अव्वल बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की पहली सेवा पूर्वी दिल्ली से शुरू की गई और इस समय यहां मेट्रो की तीन लाइनें काम कर रही हैं।

इसके अलावा चौथी लाइन पर काम चल रहा है। यही नहीं, दिल्ली की पहली मोनो रेल भी पूर्वी दिल्ली से चलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिल्ली पर्यटन और निवास के लिए सबसे पसंदीदा शहर है।

इसमें आधुनिक, उन्नत और हर तबके के लिए समुचित बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। राजधानी में सबसे पहले अपना आरटीआई कानून बनाया, दिल्ली में जो लाडली योजना शुरू की गई उसे बाद में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने अपनाया।
विज्ञापन


देश में सबसे पहले शिक्षा को कंप्यूटर से दिल्ली में ही जोड़ा गया। दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अनुसूचित जाति/ओबीसी/अल्पसंख्यकों और अनाथों के लिए मुफ्त रिहायशी स्कूल बनाया गया है।
विज्ञापन



बागियों से जेपी ने की अपील
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने बागी उम्मीदवारों से अपील की है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लें।

अगर उन्होंने बगावती रुख जारी रखा तो पार्टी से अगले छह वर्षों के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें