फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब व हिंदी भाषी के नाम पर मांगे वोट

Fri, 25 Oct 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में कांग्रेस ने वोट मांगने के लिए पंजाब और महाराष्ट्र का हवाला दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद और कुलजीत नागरा ने कहा कि पंजाब में भाजपा के दोस्त की सरकार है।

वहां अकाली दल ने हालात बिगाड़ दिए हैं। किसान बदतर स्थिति में आ गए हैं।

दूसरे राज्य से अब कोई पंजाब में काम के लिए नहीं आता। इसलिए भाजपा के बहकावे में न आएं और कांग्रेस के लिए वोट करें। चौथी बार मौका दें विकास की गति को आगे बढ़ाएं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने तिलक नगर विधानसभा के सिख और पूर्वांचल समुदाय के लिए दो राज्यों का सहारा लिया।

भाजपा की सहयोगी पार्टी अकाली दल के पंजाब और शिवसेना व मनसे के महाराष्ट्र के हालात को कुरेदा।

शकील अहमद ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे के नेता पूर्वांचल के लोगों को आने से रोकते हैं। जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री मनसे नेता को गुजरात घुमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कैसे हिंदी भाषी क्षेत्र के हितैषी हो सकते हैं।

तिलक नगर जिला कांग्रेस राजा गार्डन मैदान में सम्मेलन आयोजित किया था।

सम्मेलन की अध्यक्ष पीएस बाबा ने की जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मलिक, सीपी मित्तल, एसके पुरी, विधायक मालाराम गंगवाल व महेंद्र गुप्ता समेत तमाम नेता शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने कहा विपक्षी पार्टी झूठ बोलकर बरगलाने का काम कर रही है।

उनकी चाल को समझें। सांसद महाबल मिश्रा ने पूर्वांचल समुदाय के लोगों से एक एकजुट होकर वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें