फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी सूची के प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चा

Sat, 16 Nov 2013 01:20 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की दूसरी सूची में टिकट पाने में 17 कांग्रेस प्रत्याशी, नामांकन से रोके गए चार प्रत्याशी के साथ कई नेता शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच टिकट न मिलने से नाराज कुछ कांग्रेसी नेता भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

अभी तक जेडीयू कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक शीशपाल को संगम विहार, शोएब दानिश को ओखला, प्रमोद कुमार को द्वारका से मौका दे चुकी है।

कांग्रेस की अंतिम सूची आ चुकी है। वह नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अपना सिंबल लिया।

उनके अलावा मंत्री राजकुमार चौहान, चौधरी मतीन अहमद, मुकेश शर्मा नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पूर्व प्रत्याशी अपने क्षेत्र में यात्रा भी निकालेंगे।

प्रत्याशी नामांकन से पूर्व हवन व आशीर्वाद रैली निकालेंगे। द्वारका से प्रत्याशी तस्वीर सोलंकी नामांकन से पूर्व नसीरपुर गांव में अपने चुनाव कार्यालय में हवन करेंगे।
विज्ञापन


उत्तम नगर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उससे पूर्व उत्तम नगर व नवादा ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आशीर्वाद रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


जनकपुरी से भाजपा प्रत्याशी प्रो. जगदीश मुखी भी नामांकन दाखिल करने से पूर्व जनकपुरी के राम मंदिर में हवन कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें