नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने बीए व बीकॉम पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन पीसीपी(पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम) कक्षाओं का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इन कक्षाओं के लिए एसओएल ने माइक्रोसॉफ्ट का सहयोग ले रहा है। आगामी दो मई से माइक्रोसॉफ्ट टीम एप के माध्यम से इन कक्षाओं की शुरुआत हो जाएगी। लॉकडाउन होने के कारण सामान्य कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। ऐसे में पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया जा रहा है। एसओएल की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक बीए प्रोग्राम के पहले वर्ष केदूसरे सेमेस्टर के अर्थशास्त्र विषय की कक्षाएं दो, तीन व चार मई को, एजुकेशन की पांच, छ: व सात मई को, इतिहास की नौ, 10 व 11 मई को, राजनीति शास्त्र की 12, 13 व 14 मई को, हिंदी-अंग्रेजी कम्यूनिकेशन की 16, 17, व 18 मई को, अंग्रेजी लैंग्वेज की 19, 20, व 21 मई को कक्षाएं दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह से बीकॉम प्रोग्राम(पहले वर्ष) के दूसरे सेमेस्टर की डिस्ििप्लन-1 की कक्षाएं दो,तीन व चार मई को, डिस्ििपलन-2 की पांच, छ: व सात मई को, हिंदी, अंग्रेजी कम्यूूनिकेशन व अंग्रेजी लैंग्वेज की 12, 13 व 14 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी। अन्य विषयों की कक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल छात्रों को डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।