फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में पत्नी को गोली मारकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली महिला के पैर में लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सपना (४०) के रूप में हुई है। वह पति भुवनेश्वर, दो बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छज्जूपुर इलाके में रहती है। मंगलवार देर रात किसी बात पर सपना की पति से कहासुनी हो गयी। इसी दौरान भुवनेश्वर पत्नी पर गोली चलाकर फरार हो गया। गोली सपना के पैर में लगी। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सपना ने अभी बयान नहीं दिया है। जिसकी वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें