फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए का अभियान वोट फॉर दिल्ली

Tue, 22 Oct 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में सही उम्मीदवार चुनने और पसंद नहीं आने पर राइट टू रिजेक्ट के इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली के आरडब्ल्यूए एसोशिएशन ने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


जल्द ही यह अभियान डोर टू डोर कैंपेन में तब्दील होगा।

ईस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष वीएस वोहरा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर वोट फॉर दिल्ली के नाम से पेज बनाकर इस अभियान को शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि वे लोगों से सिर्फ वोट करने की अपील करने के साथ अच्छा उम्मीदवार चुनने के लिए कह रहे हैं। चाहे वह किसी दल का हो या निर्दलीय उम्मीदवार।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आरडब्ल्यूए यह भी बता रहे हैं कि अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो ईवीएम पर नन ऑफ एबव यानी राइट टू रिजेक्ट के अधिकार का इस्तेमाल करें, मगर मतदान करने जरूर जाएं।
विज्ञापन


पीतमपुर आरडब्ल्यूए के चंदर रेखा विग ने बताया कि सोशल मीडिया उनका पहले फेज का अभियान है।

सेकेंड फेज में वे आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ डोर टू डोर लोगों से वोट करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें