फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट के रैन बसेरे 4 दिनों में पोर्टा केबिन में होंगे तब्दील

Thu, 02 Jan 2014 02:05 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़कती सर्दी में आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर लोगों की सुध लेने के लिए दिल्ली के सभी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रात भर सड़कों पर घूमेंगे।
विज्ञापन


वे ऐसे स्थानों को चिह्नित करेंगे, जहां लोग खुले में रहते हैं। साथ ही टेंट से बने रैन बसेरों को अगले चार दिनों में पोर्टा केबिन में तब्दील कराने का काम करेंगे।

दिल्ली सरकार ने 45 नए रैन बसेरे बनाने का भी ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि टेंट से बने रैन बसेरों में लोग बड़ी मुश्किल हालात में गुजर-बसर कर रहे हैं।

बड़ी तादाद में ऐसे भी लोग हैं, जो खुले में रहते हैं। ऐसी जगहों की पहचान के लिए एसडीएम को आदेश दे दिया गया है।

चार जनवरी तक उन्हें रिपोर्ट सौंपनी है। केजरीवाल ने बताया कि एनजीओ आश्रय अधिकार अभियान ने फिलहाल 45 ठिकाने बताए हैं, जहां लोगों के रहने का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम के लिए आम आदमी पार्टी अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं की भी मदद लेगी।

दूसरी तरफ शहरी विकास मंत्री मनीष सिसौदिया के बाद महिला और बाल विकास मंत्री राखी बिरला ने मंगलवार देर रात राजधानी के रैन बसेरों की हालात का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें