फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू ने प्रधानमंत्री की तुलना बंदर से की

Sun, 24 Nov 2013 09:23 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारका की रैली में जमकर बोले।
विज्ञापन


अपने चिर परिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने कहा कि 10 साल में शिक्षा की व्यवस्था ठीक कर देंगे। लेकिन देशवासियों को मिला क्या... बाबा जी का ठुल्लू...।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने कहा कि गरीबी हटानी है, लेकिन गरीबों को मिला क्या बाबा जी का ....। मनमोहन और सोनिया के राज में भी आम जनता को मिला है तो सिर्फ बाबा जी का...।
विज्ञापन


सिद्धू के भाषण पर जनता ने जमकर ठहाका लगाया। उन्होंने दिल्ली की जनता से भाजपा में वोट डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तीन बार हार गए हैं अब चौथी बार नहीं। अगर इस बार भाजपा नहीं आई तो फिर कभी नहीं आएगी।

इस बार का चुनाव हिंदुस्तान की पगड़ी और अस्तित्व की लड़ाई है। ऐसा छक्का मारो की कांग्रेस दिल्ली से ही बाहर हो जाए।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तुलना उन्होंने गांधी जी के तीन बंदरों से की।

जुमला पढ़ते हुए कहा कि देश लुट गया, लेकिन मौनी बाबा बैठा हुआ है। गांधी जी के तीन बंदर में से एक बंदर नहीं बोलने वाला है।

कुछ इसी तरह हमारे मौनी बाबा भी मौन ही रहना पसंद करते हैं। वे सरदार तो हैं, लेकिन असरदार नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें