फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अन्ना-अरविंद में दरार को 100 करोड़ खर्च'

Wed, 20 Nov 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे व अरविंद केजरीवाल के बीच शुरू हुई चिट्ठी वार अब सार्वजनिक बयानबाजी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


मीडिया के सामने चिट्ठी लाने के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मेरे और अन्ना के बीच दरार पैदा करने की साजिश रची जा रही है।

इसके लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गहरी साजिश के तहत अन्ना तक भ्रामक जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं।

इस दौरान अरविंद ने दोहराया कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मंगलवार को अपने रोड शो में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्ना के नजदीक रहने वाले लोग उनसे बात नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे गहरी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुहिम में सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अरविंद ने एक बार फिर दोहराया कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

कुमार विश्वास और अन्ना हजारे के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए अरविंद ने कहा कि दिल्ली के कुछ लोगों ने हमारे साथ अन्ना की तस्वीर वाले पोस्टर रालेगण सिद्घि पहुंचाए हैं।

अरविंद ने मीडिया से सवाल किया कि पोस्टर कहां हैं। दिल्ली की चुनावी मुहिम में इस तरह के पोस्टर मीडिया के सामने कभी नहीं आए।

इससे साफ है कि पर्दे के पीछे साजिश चल रही है। आप की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और भाजपा घबरा गई हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि ईमानदारी के दम पर वह इन आरोपों का भी सामना कर लेंगे।

अन्ना को केजरीवाल पर यकीन: कुमार विश्वास
समाजसेवी अन्ना हजारे की चिट्ठी मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास रालेगण सिद्धि पहुंचे। सोमवार शाम कुमार की अन्ना हजारे से रालेगांव में मुलाकात हुई।

कुमार का दावा है कि दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात में अन्ना ने अरविंद केजरीवाल पर पूरा विश्वास जताया। हां, उन्होंने इतना जरूर कहा कि उनका नाम सियासी मैदान में इस्तेमाल न किया जाएगा।

मंगलवार को दिल्ली वापस आने पर कुमार विश्वास ने बताया कि कुछ लोग जाकर अन्ना हजारे को भ्रमित कर रहे हैं। विश्वास ने मुलाकात के दौरान अन्ना को बताया कि आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल से बात नहीं करा रहे हैं। यह सुनकर अन्ना हैरान हो गए। उन्होंने अपने साथियों को नसीहत दी कि दोबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अन्ना ने मुझे कुछ पोस्टर दिखाए। मुझे कुछ पोस्टर दिखाए। इसमें दिल्ली में चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी (आप) के करीब चार बड़े प्रत्याशियों के पोस्टर थे। बकौल, कुमार, अन्ना ने बताया था कि उन्हें ये पोस्टर दिल्ली के कुछ लोग यहां आकर दे गए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा समर्थित कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। अन्ना का कहना है कि उनके नाम का सियासत के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें