फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपी विवि में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से हो सकती है परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) में अंतिम वर्ष केछात्रों के लिए पेन-पेपर आधारित परीक्षा व आर्टिफिशल इंटेलिजेंस(एआई) सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि कोविड-19 केकारण बीस जून तक विवि नहीं खुलने पर ही एआई माध्यम से परीक्षा कराई जाएगी। उससे पहले प्रशासन की तैयारी पेन-पेपर आधारित परीक्षा कराने की ही है। पेन-पेपर आधारित परीक्षा के लिए सामाजिक दूरी(सोश्ल डिस्टेंसिंग) का पूरा ध्यान रखा जाएगा। आईपीयू प्रशासन के अनुसार अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए फाइनल सेमेस्टर परीक्षा की शुरुआत बीस जून से होगी जबकि अन्य सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा की शुरुआत एक जुलाई से होगी। आईपीयू में नया सत्र तीन अगस्त से शुरु होगा। अधिकारियोंं केअनुसार अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा या तो ऑफलाइन(पारंपरिक तरीके) से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होगी या फिर ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसको लेकर गाइडलाइंस बाद में जारी की जाएंगी। जहां तक ऑफलाइन परीक्षा का सवाल है उसकी अवधि तीन घंटेकी बजाए दो घंटे की होगी। जल्द ही ड्रॉफ्ट परीक्षा तिथियां छात्रों व शिक्षकों के सुझावों केलिए वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण विवि 20 जून तक नहीं खुलता, ऐसे में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। जबकि अन्य सेमेस्टर केछात्रों का मूल्यांकन उनके बीते सेमेस्टर केप्रदर्शन व आंतरिक मूल्यांकन केआधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा एमसीक्यू(बहुविकल्पीय प्रश्नों) आधारित एआई सॉफ्टवेयर व अन्य वैकल्पिक माध्यमों से होगी। लैब आधारित परीक्षा भी ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग केमाध्यम से ली जाएगी। विवि ने छात्रों को गर्मियों के अवकाश के दौरान ऑनलाइन इंटर्नशिप करने केलिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें