फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर युवक को दी लिफ्ट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाइक पर लिफ्ट देेना एक युवक को भारी पड़ गया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने उस पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली कैंट थाने में तैनात हवलदार अनिल धौलाकुंआ के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान दोनों ने गुरुग्राम की ओर से आ रही एक बाइक पर दो लोगों को रोका। बाइक चला रहे युवक की पहचान बुध विहार निवासी ताराचंद के रूप में हुई। जबकि दूसरे युवक की पहचान साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी सब्बीर खान के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक चला रहे ताराचंद को कोरोना को लेकर दिए गए दिशा निर्देश और सामाजिक दूरी के बारे में बताया। इसके मुताबिक बाइक पर एक व्यक्ति ही सवार हो सकता है। ताराचंद ने बताया कि वह जयपुर से अकेला बाइक पर आ रहा था। धारुहेड़ा के पास सब्बीर ने धौलाकुआं तक आने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। उसने सब्बीर को बाइक पर लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें