नई दिल्ली कोरोना संक्रमण नई दिल्ली जिले के मंदिर मार्ग थाने की बैरकों में भी पहुंच गया है। बैरक में रहने वाले सिपाही को कोरोना हो गया है। सिपाही को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही के साथ बैरक में रहने वाले ११ पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सिपाही को हल्का से बुखार होने पर बिडला मंदिर के पास बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था और दो अप्रैल को कोरोना स्टेट हुआ था। बृहस्पतिवार शाम को आई टेस्ट रिपोर्ट में सिपाही कोरोना पाजिटीव पाया गया। सिपाही आर्थिक अपराध शाखा में तैनात है।