फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक जरवाल साथी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली देवली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल व उसके खास साथी कपिल नागर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। दक्षिण जिला पुलिस की कई थानों की पुलिस टीमें विधायक को पकडऩे लिए रात व दिन में दबिश देती रही, मगर विधायक पुलिस गिरफ्तार में नहीं आया। विधायक के खिलाफ पैसे लेने व डॉक्टर को खुदकुश के लिए उकसाने के पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विधायक प्रकाश जरवाल व उसके खास साथी कपिल नागर के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया। जल्द ही विधायक व उसके साथी को पकड़ लिया जाएगा। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विधायक को पकडऩे के लिए बृहस्पतिवार रात रोहिणी, संगम विहार व देवली समेत कई जगह दबिश डाली गईं। शुक्रवार को भी दिन भर पुलिस की दबिश चलती रही। मगर विधायक का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को विधायक के दोनों भाई संजय व अनिल को बुलाया था। इनसे कई घंटे पूछताछ की गई थी। विधायक के दोनों भाई, पिता व कुछ रिश्तेदारों को शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार देर शाम तक विधायक के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात के पर्याप्त सबूत मिल गए हैें कि विधायक व कपिल नागर पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों से पैसे लेते थे। वह खुदकुशी करने वाले डॉक्टर राजेन्द्र भाटी के टैंकरों के बदले भी पैसे लेेते थे। पैसे नहीं देने पर टैंकर बंद करने की धमकी देते थे। देवली में रहने वाले डॉ राजेन्द्र भाटी ने १८ अप्रैल को अपने घर के छत पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। राजेन्द्र भाटी के कब्जे से बरामद सुसाइड नोट में प्रकाश जरवाल व कपिल नागर का नाम था। इन लोगों ने डाक्टर को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया था। इसके बाद नेबसराय थाने में विधायक जरवाल व कपिल नागर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें