फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अटेंडेंट ने डेबिट कार्ड चुराकर ७.२३ लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: हाथरस, यूपी के लिए उपयोगी। मेडिकल अटेंडेंट ने डेबिट कार्ड चुराकर ७.२३ लाख उड़ाए - आरोपी ने बुजुर्ग का डेबिट कार्ड चुरा लिया था - डेबिट कार्ड से निकाले गए पैसे से खरीदे गया सामान बरामद अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, २५ मार्च सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने ८० वर्षीय बुजुर्ग का डेबिट कार्ड चोरी कर ७.२३ लाख रुपये निकाले व सामान खरीदने वाले आरोपी मेडिकल अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डेबिट कार्ड से कई लाख रुपये की खरीदारी कर ली थी। पुलिस ने इसके पास से डेबिट कार्ड व डेबिट कार्ड से खरीदा गया सामान बरामद किया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी के अनुसार ग्रीन पार्क में रहने वाले तपस दास गुप्ता(८०) ने सात मार्च को पुलिस को शिकायत दी थी कि घर से उसका डेबिट कार्ड चोरी हो गया है। बुजुर्ग ने १५ मार्च को अपने बैंक स्टेटमेंट चैक की तो पता लगा कि किसी ने डेबिट कार्ड से ७.२३ लाख रुपये निकाल लिए है। डेबिट कार्ड से सामान भी खरीदा गया है। उन्होंने संदेह अपने मेडिकल अटेंडेंट सतीश चंद्रा पर व्यक्त किया। डेबिट कार्ड के गायब होने के समय से ही मेडिकल अटेंडेंट गायब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सफदरजंग एंक्लेव थानाध्यक्ष शैलेंद्र तोमर की देखरेख में एसआई पंकज कुमार व हवलदार राहुल की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि मेडिकल अटेंडेंट सतीश चंद्रा हाथरस, यूपी का रहने वाला है। वह डेबिट कार्ड गुम होने के समय से ही गायब है। जांच में ये पता लगा कि डेबिड कार्ड से हाथरस में काफी पैसा निकाला गया है। सतीश चंद्रा के मोबाइल की लोकेशन भी हाथरस आ रही थी। एसआई पंकज कुमार की टीम ने गांव उद्यैना पोस्ट मणिपुर, हाथरस यूपी में दबिश देकर सतीश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सतीश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे तीन महीने पहले ही मेडिकल अटेंडेंट की नौकरी पर रखा गया था। उसे पता था कि पीडि़त के बैंक खाते में कितने पैसे हैं। तीन मार्च को उसने डेबिड कार्ड चुरा लिया और फिर फरार हो गया। उसने पीडि़त बुजुर्ग के बैंक खाते से कैश निकालने के अलावा सामान खरीदा था। उसके कब्जे से पांच सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़े कानों के बूंदे, एक मंगलसूत्र, एक अपाची की मोटरसाइकिल, बैटरी, इंवेटर, तीन पंखे, लोहे की अलमारी व एलईडी टीवी बरामद की है। -------- पुरुषोत्तम वर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें