सोनीपत: खरखौदा से बहादुरगढ़ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक ईको चालक को चाकू मारकर उसकी गाड़ी छीन ली गई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों द्वारा लूटी गई गाड़ी खुरमपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के गांव मुंडका निवासी कृष्ण अपनी ईको गाड़ी लेकर शुक्रवार की सुबह खरखौदा से बरोणा होते हुए बहादुरगढ़ की और जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने कृष्ण को रुकवाकर उससे चाकू के बल पर गाड़ी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने कृष्ण को चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उसकी गाड़ी खुरमपुर मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हालात में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। अंदेशा है गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है। घायल के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।