कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे प्रदूषण भी बड़ी वजह: आईएमए
नई दिल्ली।
राजधानी कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रही है। भारतीय चिकित्सा संघ का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे प्रदूषण एक बड़ी वजह है। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने शनिवार को कहा कि राजधानी में पिछले कुछ दिन से कोरोना के रोजाना 6 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसमें 13 फिसदी बढ़ोतरी वायु प्रदूषण के कारण होने का अनुमान है। आईएमए की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक के 300 से ऊपर पहुंचने पर सामान्य लोगों को भी सांस संबंधी समस्याएं हो जाती हैं । ऐसे में सभी को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। आईएमए के मुताबिक, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए दीर्घकालिक उपायों को अपनाने की जरूरत है।
--
( अभिषेक पांचाल)