नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह को एस्स से छुट्टी दे दी गई है वह यहां पोस्ट कोविड केयर के लिए भर्ती हुए थे।
एम्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोमवार की सुबह गृहमंत्री पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।
वह कोरोनावायरस के संपर्क में आए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था. हालांकि, कोरोना से ठीक होने के बाद भी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत और कुछ अन्य परेशानियां आ रही थीं, जिसके लिए उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।
बीते कुछ दिनों से सा अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे थे। शनिवार को एम्स ने जानकारी थी दी की गृहमंत्री स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही उनको छुट्टी दे दी जाएगी।