फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा से जुड़े अध्यापक किए जाएंगे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने स्कूलों के शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने तीन सप्ताह के शारीरिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। प्रसिद्ध बेडिमंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की संस्था का कार्यक्रम में सहयोग लिया गया है।  सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस शारीरिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर देश के चर्चित बेडमिंटन खिलाड़ी एवं कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद थे। पुलेला गोपीचंद की संस्था ईएलएमएस स्पोर्टस फाउंडेशन के सहयोग से तीन सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। इसमें दिल्ली केसरकारी स्कूलों केएक हजार से अधिक शारीरिक शिक्षा शिक्षक शामिल होंगे। इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में छात्र कमरों तक सिमट कर रह गए हैं। ऐसे में शारीरिक शिक्षकों की भूमिका काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज जब बच्चे घरों में हैं तो शारीरिक शिक्षा बेहद जरुरी है। इस अवसर पर पुलेला गोपीचंद ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मेरे कोच हामिद हुसैन सर ने मुझे खेल से प्यार करना सिखाया। उन्होंने कहा कि भौतिकी और रसायन विज्ञान का तो पता नहीं लेकिन शारीरिक शिक्षा से जीवन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चे नियमों का पालन करना सीखते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक शिक्षक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुछ नया सीखने की कोशिश करें, तो दिल्ली की शिक्षा-क्रांति में बड़ा योगदान कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें