फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर से दुष्कर्म, इंजीनियर गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2013 12:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में शनिवार रात एक इंजीनियर ने फैशन डिजाइनर को शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह करोलबाग निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से भागलपुर (बिहार) की रहने वाली 23 वर्षीय मारिया (बदला हुआ नाम) वसंतकुंज में अपने दोस्त परमवीर के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारिया पेशे से फैशन डिजाइनर है। पिछले दिनों मारिया की पहचान मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर वैभव जैन (27) से हुई थी।

शनिवार रात वैभव और मारिया नेहरू प्लेस के एक डिस्को में गए थे।

आरोप है कि यहां वैभव ने मारिया को खूब शराब पिलाई। नशा हो जाने पर आरोपी अपनी कार से मारिया को सफदरजंग एन्क्लेव के एक होटल लेकर पहुंचा।

वहां उसने खुद को युवती का पति बताकर एक कमरा लिया। वहां उसने युवती से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रविवार तड़के 4.30 बजे जब युवती को होश आया तो उसे वारदात का पता चला।

युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर करोलबाग से आरोपी को धर दबोचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें