फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के बड़े हिस्से से मानसून की विदाई

Fri, 18 Oct 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों से बृहस्पतिवार को मानसून की विदाई हो गई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश और गुजरात के ज्यादातर भागों से मानसून की आधिकारिक विदाई कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही अगले दो-तीन दिन में पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात के बचे हुए हिस्से, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भागों से वापसी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर से मानसून की विदाई 27 दिन देरी से हुई है। यहां मानसून 16 जून को आया था। रिकॉर्ड समय 124 दिन तक रुकने और सबसे लेट विदाई का नया रिकॉर्ड बनाकर मानसून विदा हुआ है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मानसून की रेखा एक ही जगह 29 दिन रुकने के बाद बढ़ी है। एक दिन में 15 दिन की दूर तय कर ली। हालांकि अभी भी बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों से विदाई में मानसून लेट है।

मानसून के अंतिम 17 दिन में देशभर में बादल 50 फीसदी अधिक बरसे हैं। दिल्ली में तो 213 फीसदी, पूर्वी यूपी में 115 तो पश्चिम यूपी में 59 फीसदी अधिक बारिश समेत उत्तर पश्चिम भारत में 58 फीसदी अधिक बरसात हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें