दिल्ली में 21 वर्षीय युवती ने एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात कर्दमपुरी इलाके में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नौकरी के सिलसिले में वह कश्मीरी गेट निवासी राजू (31) से मिली।
राजू ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। राजू से संपर्क होने के बाद कागजात लेने के लिए वह युवती के घर पहुंचा। युवती का आरोप है कि उस समय वह घर में अकेली थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया व किसी को न बताने की धमकी दी।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवती का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया।