फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोकल पुलिस भी करेगी ड्रंकन ड्राइविंग के चालान

Fri, 11 Oct 2013 01:44 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों को दिल्ली पुलिस किसी भी सूरत में छोड़ना नहीं चाहती। अब लोकल थाना पुलिस भी ड्रंकन ड्राइविंग के चालान करेगी।
विज्ञापन


पुलिस चालान करेगी और कलंदरा बनाकर आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। अभी तक ट्रैफिक पुलिस ही ड्रंकन ड्राइविंग के चालान करती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब पिकेटों पर तैनात होने वाले बीट पुलिस अफसरों को एल्कोमीटर दिए जाएंगे।

अभी तक चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए लोकल पुलिस ट्रैफिक पुलिस की सहायता लेती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अपने लिए 78 और लोकल पुलिस के लिए 50 एल्कोमीटर खरीद रही है। नए एल्कोमीटरों की जांच की जा रही है।

जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। जब बीट अफसर एल्कोमीटर ठीक से चलाना सीख जाएंगे तो और एल्कोमीटर खरीदे जाएंगे। फिलहाल एल्कोमीटर उन थाना पुलिस को दिए जाएंगे, जहां पब और होटल काफी संख्या में हैं।
विज्ञापन


एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सर्दियों में ज्यादा लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। यही वजह है कि सर्दियों के दिनों में ही ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के पास स्टाफ की काफी कमी है, इसे देखते हुए लोकल थाना पुलिस को ड्रंकन ड्राइविंग चालान के अधिकार दिए जा रहे हैं।

लोकल थाना पुलिस ड्रंकन ड्राइविंग के चालानों का डाटा ट्रैफिक पुलिस को देगी, ताकि ई-चालान सिस्टम के तहत इस डाटा को अपडेट किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें