नई दिल्ली। लॉक हाउन के दौरान दिल्ली में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर भेजने की दिल्ली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी प्रवासी मजदूर व छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और उसके बाद ही वह अपने घर जा सकेंगे। मजदूरों व छात्रों को कैसे घर भेजा जाएगा
इसके लिए दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस ने मिलकर तैयारियां करना शुरू कर दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने लॉक हाउन के दौरान फंसे मजूदर, छात्र व पर्यटकों को कुछ शर्तों के साथ उनके घर जाने की अनुमति दे दी है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने बृहस्पतिवार के बयान जारी कर कहा कि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के साथ मिलकर प्रवासी मजदूर व छात्रों को उनके घर भेजने की तैयारी कर रही है और दिशानिर्देश तैयार करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस सभी राज्यों के रेजिडेंट कमीशनर के संपर्क में है। उनसे बातचीत की जा रही है।
ये स्पष्ट है कि सभी मजदूरों व छात्रों को अपने घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करानी होगी ताकि उनके घर तक की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके, ताकि नियमों का पालन किया सके।
उन्होंने प्रवासी मजदूरों व छात्रों से अपील की है कि जब भेजने की पूरी रूपेरखा नहीं बन जाती तब तक किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया पर अफवाए फैलाई जा रही है। पुलिस अफवाह फैलाने वालोंं पर कड़ी कार्रवाई करेगी। जैसे ही रूपरेखा तैयारी हो जाएगी लोगों को बताया जाएगा।