गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ एनवायरमेंट मैैनेजमेंट में मॉस्टर ऑफ साइंस (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) और मास्टर ऑफ साइंस (पर्यावरण प्रबंधन) में ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। दोनों कोर्सेज की 25 और 25 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है। इन कोर्सेज में दाखिला कॉलेज की ओर से होने वाली प्रवेश परीक्षा केआधार पर होगा।
मास्टर ऑफ साइंस (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) में आवेदन करने के लिए छात्रों का लाइफ साइंस, एनवॉयरमेंटल साइंस, फिजिकल साइंस, अर्थ साइंस, एग्रीकल्चर साइंस, जियोग्रॉफी व इकोनोामिक्स में पचास फीसदी नंबर के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
वहीं मॉस्टर ऑफ साइंस(एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट) के लिए छात्रों का बीएससी इंजीनियरिंग, बीटेक इन सिविल केमिकल एग्रीकल्चर में पचास फीसदी अंक होना जरुरी है। ऑनलाइन आवेदन और इससे संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।