नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने लॉकडाउन बढ़ाने के चलते पीजी कोर्सेज और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरने की डेट दस मई तक बढ़ा दी है। आईआईटी दिल्ली ने ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ-साथ इंटरव्यू की भी डेट आगे बढ़ाई गई है। पहले इंटरव्यू और टेस्ट 18 मई को आयोजित होने थे, लेकिन अब 17 जून को होंगे। आईआईटी दिल्ली प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एमटेक और मॉस्टर ऑफ साइंस डिग्री प्रोग्राम में अब छात्र 10 मई शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा पीएचडी प्रोग्राम में भी भी अब दस मई तक आवेदन किया जा सकेंगे। एमटेक में दाखिले के लिए गेट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर दाखिले होंगे। इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किए जाएंगे। छात्र अधिक जानकारी के लिए आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट पर भी सर्च कर सकते हैं।