फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो जेल जाएंगे भ्रष्ट नेता : केजरीवाल

Mon, 23 Dec 2013 01:31 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने की राय जनता से लेने के लिए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली सीट पर जनसभा की।
विज्ञापन


उन्होंने यहां जनता की राय जानने से पहले भाजपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनने पर पूर्व में भ्रष्टाचार करने वाले भाजपा-कांग्रेस के नेता जेल भेजे जाएंगे।

कई दिनों बाद जनता के बीच पहुंचे केजरीवाल का तेवर रविवार को बदला हुआ नजर आया। उन्होंने जनसभाओं में भाजपा-कांग्रेस पर सीधे हमला बोला।

जनसभाओं को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता से राय लेने के इस फैसले को नौटंकी कह रहे हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि यही लोकतंत्र की राजनीति है।

भाजपा-कांग्रेस को भी ऐसी नौटंकी करनी चाहिए, लेकिन वे जनतंत्र की राजनीति छोड़कर सिर्फ दलाली कर रहे हैं। अब जब आम आदमी उठ खड़ा हुआ है तो नौटंकी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी ही है, जिसने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को हरा दिया जो कई साल से जीत का रिकॉर्ड बनाते आ रहे थे।
 
बिजली व पानी के दाम कैसे घटेंगे इस पर उन्होंने कहा कि सब होगा। जब दिल्ली की 1.5 करोड़ जनता एक साथ उठ खड़ी होगी तब सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

सरकार बनने के बाद आप तय करेंगे कि सरकार को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा अपनी जिम्मेदारी से भाग खड़ी हुई है जबकि वह खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने में माहिर है।

यह आम आदमी के संदेश का असर है, जिससे वह डर गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें