फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के पांच सिक्यूरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दूसरी बीमारियों का इलाज कराने के लिए अस्पताल जाने वाले लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों से भी लोगों में कोरोना फैल रहा है। कोटला मुबारकपुर, ओखला गांव व शाहिनबाग में ऐसे ही केस आए हैं। दूसरी तरफ कोरोना अब एम्स के सिक्यूरिटी गार्डों तक पहुंच गया है। एम्स के पांच सिक्यूरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। एसडीएम ने बुधवार शाम को कोटला मुबारकपुर इलाके का दौरा किया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे काफी केस आ रहे हैं जो लोग अस्पताल गए थे और कोराना की चपेट में आ गए। जामिया नगर के ओखला गांव में रहने वाला एक व्यक्ति लाजपत नगर में रिंग रोड पर स्थित मेट्रो अस्पताल गया था। ये व्यक्ति अब कोरोना पॉजिटीव हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह शाहिनबाग में ऐसे काफी केस मिले हैं जो होली फैमिली अस्पताल गए थे और कोरोना पॉजिटीव हो गए। हालांकि इन अस्पतालों के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले एम्स के तीन स्वास्थ्यकर्मी व एम्स जाने वाला प्राइवेट कंपनी का सेल्समेन भी कोरोना की चपेट में आए चुके है। एम्स के पांच सिक्यूरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। ये गार्ड एम्स में ड्यूटी करते थे। ये पांचों सिक्यूरिटी गार्ड कोटला मुबारकपुर इलाके में बड़े पिलंजी गांव में रहते हैं। इनकी कोरोना पॉजिटीव की रिपोर्ट बुधवार को आई है। इसके बाद जिले के एसडीएम ने बुधवार शाम को इलाके का दौरा किया। जल्द ही बड़े पिलंजी गांव को हॉटस्पाट बनाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिक्यूरिटी गार्डों के संपर्क में आए उनके परिजन व पड़ोसियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। -------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें