फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वैन समेत लाखों का तांबा लूटा

Wed, 05 Mar 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद छह बदमाशों ने लाखों रुपये के तांबे से भरी वैन लूट ली।
विज्ञापन


वारदात के दौरान कार सवार बदमाशों ने वैन चालक व हेल्पर को बुरी तरह पीटा और दोनों के मोबाइल व वैन लूटकर फरार हो गए।

पीड़ितों ने किसी तरह मामले की सूचना मालिक और पुलिस को दी। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कमलेश गोयल की फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में कॉपर वायर की फैक्टरी है। मंगलवार को कमलेश को भागीरथी प्लेस मार्केट में तार भेजना था।

दोपहर में कमलेश ने वैन चालक राजेंद्र और हेल्पर विष्णु को बुलाकर तार ले जाने के लिए कहा। दोनों ने करीब 4.50 लाख रुपये का माल मारुति वैन में लोड किया और निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वे जैसे ही शाहदरा फ्लाईओवर के बीच पहुंचे। एस्टीम कार सवार बदमाशों ने इन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।

बदमाशों ने तमंचा और चाकू दिखाकर दोनों को नीचे उतारा और पीटा। बदमाशों ने राजेंद्र और विष्णु से मोबाइल लूटने के बाद वैन की चाबी ले ली। दो बदमाश वैन में बैठकर माल समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें