फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने की लघु फिल्म जारी

Sun, 03 Nov 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने शनिवार को गीत आधारित एक लघु फिल्म जारी की।
विज्ञापन


नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी... की बोल वाली तीन मिनट फिल्म को आवाज गायक से नेता बने दलेर मेहंदी ने दी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हारून यूसुफ, राज कुमार चौहान, अरविंदर सिंह के साथ दलेर मेहंदी भी मौजूद थे। इसे प्रसून जोशी ने लिखा है।

इस फिल्म में कांग्रेस की 15 साल की उपलब्धियों को गीतों के जरिए उजागर किया गया है।

गीत के साथ-साथ एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो, सड़क, फ्लाईओवर, सीएनजी, शिक्षा व स्वास्थ्य, सामाजिक एवं कल्याण योजनाओं की तस्वीरें चलती रहती हैं।

खास बात यह कि इसमें दिल्ली के हर समुदाय को दिखाया गया है। ‘आखिर में फिल्म अनुभव है रफ्तार है, कांग्रेस फिर इस बार है’ के नारे पर खत्म होती है।

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सिनेमाघरों के साथ कांग्रेस के प्रचार वैन पर इसे दिखाया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपील की कि ध्वनि व वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पटाखों का इस्तेमाल न करें।

वहीं, राजकुमार चौहान ने उम्मीद जाहिर की कि प्याज समेत हरी सब्जियों के की कीमत एक हफ्ते में नीचे आएंगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्याज का थोक मूल्य 10-45 रुपये के बीच रहा। आने वाले समय में यह स्थिर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें