फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ में टिकट का टकराव बढ़ा

Wed, 12 Mar 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर टकराव बढ़ता जा रहा है। चौथी सूची जारी होने के बाद पार्टी में नाराजगी की बात फिर सामने आई है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं इस बार पार्टी के बड़े नेता और केजरीवाल के करीबी लोगों ने नाराजगी जताई है।

आम आदमी पार्टी ने कई ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया है, जो हाल-फिलहाल में ही पार्टी में शामिल हुए।

इसमें पत्रकार आशुतोष, आशीष खेतान, गांधी के पोते राजमोहन गांधी जैसे कई नाम हैं। मंगलवार शाम शाजिया इल्मी ने ट्विटर पर लिखा, वे रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

इसके लिए वे कभी सहमत भी नहीं हुईं, न अब हैं। वे इसके लिए पिछले दो महीनों से मना कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो शाजिया दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं।
विज्ञापन


पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में वह आरकेपुरम से लड़ी थीं और मामूली अंतर से हार गई थीं।

सोमवार को पार्टी के उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी आई, जिसमें दक्षिणी दिल्ली सीट पर कर्नल देवेन्द्र सहरावत का नाम है।

इसके बाद फिर से शाजिया का नाम रायबरेली के लिए चर्चा में आया। अब शाजिया ने ट्वीट करके साफ कर दिया वह रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं।

नाराजगी के संकेत कुमार विश्वास के उस ट्वीट से भी मिले हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि चढ़ती नदी में नाले गिरेंगे तो आस्थावान स्नान से भी डरेगा, आचमन तो भूल ही जाओ।

इससे उनका इशारा उस ओर है, जिसमें कुछ लोग हाल ही में पार्टी में शामिल हुए और आगे बढ़ा दिए गए। कुमार विश्वास राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


पार्टी में हुए इस पूरे बवाल पर अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार रात ट्वीट किया। मोदी के बहाने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मोदी पर हमले के बाद नए रिश्ते गढ़े जा रहे हैं।

इससे कई रिश्तों के सच सामने आ रहे हैं। यह इशारा उन्होंने कुमार विश्वास पर किया या शाजिया इल्मी पर, साफ नहीं है। लेकिन ट्विटर पर पार्टी नेताओं के ट्वीट से साफ है कि पार्टी में टकराव जरूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें