फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में मानसून की विदाई का टूटा रिकॉर्ड

Mon, 14 Oct 2013 02:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को दिन में धूप खिली लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश ने  शाम का मौसम सुहाना बना दिया।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर पूर्वी, उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली में बारिश हुई। इसके साथ ही एनसीआर में 13 अक्तूबर तक मानसून के रुकने का 1941 से अब तक का रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन


अब एनसीआर में सबसे देरी से मानसून की विदाई का रिकॉर्ड 2013 के नाम दर्ज होगा।

रविवार को मौसम विभाग के केन्द्र पर सिर्फ 1.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। साथ ही पूरे एनसीआर में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

हालांकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। हालांकि विभाग की मानें तो बारिश की संभावना न के बराबर है।

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एनसीआर से मानसून की विदाई को लेकर अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं।

उड़ीसा में आए चक्रवाती तूफान का असर यूं तो पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ही रहेगा। लेकिन वहां से चलने वाली हवाएं अगर नमी लेकर पहुंचती हैं तो मानसून विदाई की घोषणा में कुछ और देरी हो सकती है।
विज्ञापन


वैसे मौसम विभाग ने 20 अक्तूबर तक बारिश न होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें