फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के लड़के ने बनाया था बॉयज लॉकर रूम ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बॉयज लॉकर रूप मामले में नया खुलासा सामने आया है। नोएडा के एक लड़के ने इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम गु्रप बनाया था। ये लड़का बालिग है और उसने अपने दोस्तों को इस ग्रुप में जोड़ा था। इस लड़के ने दूसरे लड़के को गु्रप एडमिन भी बनाया। खास बात है कि ये लड़के अपने साथ पढऩे वाली लड़कियों की फोटो डालते थे। पुलिस ने जब गु्रप के बालिग सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह नहीं आए। इसके बाद साइबर सेल की टीम इन लड़कों को उनके घर से पकड़कर लाई था। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूत आने के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर सेल अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि इन लड़कों के पास लड़कियों की अश£ील फोटो कैसे आईं। ग्रुप के एक सदस्य ने बॉयज लॉकर की बात उस लड़की को बतार्ई जिसकी फोटो ग्रुप में शेयर की गई थी। इसी लड़के ने ही लड़की को ग्रुप के स्क्रीन शॉट भेजे थे। इस लड़के का कहना है कि उसने ग्रुप में कोई चैट नहीं की। उसने कई दिन बाद ये ग्रुप देखा तो पता लगा। इस लड़के ने बताया कि ग्रुप में आठ से नौ लड़के ही सक्रिय थे। इस लड़की ने और लड़कियों को बताया। लड़कियों ने सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दी।  इसके बाद लड़कों ने ग्रुप डिलीट कर दिया। हिंदुस्तानी भाऊ ने इस मुददे पर इस पर ट्वीट किया था कि इन लड़कों को ढूंढो और पुलिस के हवाले कर दिया। इंडिया रेपर रफ्तार ने ट्वीट किया इस मामले को अब तूल मत दो, पुलिस सब संभाल लेगी। बताया जा रहा है कि इन लड़कों ने नया ग्रुप बनाया और स्क्रीन शॉट लीक करने वाले लड़के को धमकी दी। साथ में लड़कियों के साथ रेप करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों के कहना है कि ग्रुप के शुरू में जो स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वह सही थे। अब सोशल मीडिया पर फेक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया में लड़कियों के खिलाफ भी उल्टा लिखा जाने लगा है। ये भी कहा जा रहा है कि इस मैटर में दुश्मनी भी निकाली जा रही है। -साइबर सेल ने दोपहर संज्ञान ले लिया था दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में मंगलवार दोपहर ढ़ाई बजे संज्ञान ले लिया था और एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने शाम साढ़े चार बजे संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें