फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों पर विशेष ध्यान दे रही भाजपा

Mon, 25 Nov 2013 09:51 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अपने डैमेज कंट्रोल नीति के तहत बागियों पर विशेष ध्यान दे रही है। टिकट बंटवारे के बाद विरोधी तेवर को ठंडा करने का तो प्रयास किया ही गया, बावजूद भाजपा को डर है कि कहीं बागी नेता चुनावी समीकरण न बिगाड़ दें।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पार्टी ने मुख्य बागियों को पार्टी में पद देकर उन्हें संतुष्ट करने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत कई बागियों को दिल्ली भाजपा में पदों से नवाजा गया है।

टिकट बंटवारे के बाद बागी तेवर दिखाने वाले आजाद सिंह, विजय पंडित, शेर सिंह डागर को पार्टी ने उपाध्यक्ष पद से नवाजा है।

कुलजीत चहल को प्रदेश भाजपा में मंत्री का पद मिला है तो करण सिंह यादव को अनधिकृत कॉलोनी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।

पार्टी ने संयोजक चुनाव प्रचार एवं साहित्य का पद रजनीश गोयनका को दिया है। बसपा से चुनाव लड़ चुके राजीव सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है।

भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती
नए उपाध्यक्ष आजाद सिंह व उनकी पत्नी मेयर सरिता चौधरी टिकट नहीं मिलने के बाद बागी हो गए थे।

हालांकि बाद में सरिता चौधरी ने पार्टी लाइन पर चलने की हामी भर दी थी बावजूद पार्टी को भितरघात का डर था।

इसी तरह नये उपाध्यक्ष विजय पंडित भी पालम विधानसभा के मजबूत दावेदार थे। लेकिन जब पार्टी ने सभी विधायकों को टिकट देने का फैसला लिया तो पंडित का टिकट कट गया।
विज्ञापन


लिहाजा पार्टी को डर था कि कहीं वह पार्टी के खिलाफ काम करना नहीं शुरू कर दें।

महरौली विधानसभा क्षेत्र से शेर सिंह डागर को टिकट नहीं मिलने पर वे भी नाराज थे।

वे लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। कुलजीत चहल के अलावा रजनीश गोयनका टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थे।

शीला व योगानंद शास्त्री को घेरने की तैयारी
भाजपा ने बागियों को पार्टी में जगह देकर नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व महरौली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी योगानंद शास्त्री को घेरने की तैयारी की है।

मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए भाजपा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है।

गुप्ता की जीत पक्की करने के लिए बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजीव सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देना इसी रणनीति के तहत है।

2008 के चुनाव में राजीव सिंह को 6179 वोट मिले थे यदि इतने वोट भाजपा को मिलते है तो यहां स्थिति मजबूत होगी।

इसी तरह दक्षिणी दिल्ली की मेयर सरिता चौधरी, शेर सिंह को साधने से महरौली सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की स्थिति मजबूत होगी।

शेर सिंह 2008 विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसी तरह पालम इलाके में विजय पंडित को साधने से भाजपा प्रत्याशी धर्मदेव सोलंकी की स्थिति मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें