फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1800 फीसदी बढ़ी विधायक की संपत्ति

Sun, 10 Nov 2013 02:36 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल के अंतराल में कुल संपत्ति में करीब 1800 फीसदी का इजाफा। जी हां, यह करिश्मा कर दिखाया है बिजवासन विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सतप्रकाश राणा ने।
विज्ञापन


राणा ने नामांकन में कुल 108 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। जो कि 2008 विधानसभा में कुल 6.5 करोड़ रुपये की थी।

बीजेपी विधायक ने नामांकन के पहले ही दिन शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पर्चा भरा।

अपने साथ उन्होंने अपनी पत्नी रेनू राणा का पर्चा दाखिल कराने के साथ खुद दो बार नामांकन किया है।

विधायक की सालाना आय 50.65 लाख है, जबकि पत्नी की आय 32.80 लाख रुपये है। विधायक के पास 1.50 लाख रुपये कैश है जबकि पत्नी के पास 3 लाख रुपये।

विधायक के अलग-अलग बैंक खाते में 31 लाख से ज्यादा जमा हैं, जबकि पत्नी के खाते में यह 1.70 करोड़ से ज्यादा हैं। पिछली दफा लाखों में ही डिपॉजिट था।

बैंक डिपॉजिट होने के बाद भी विधायक पर 21 लाख से ज्यादा और पत्नी पर 1.53 करोड़ की देनदारी भी है।

पांच सालों में विधायक के पास बीएमडब्ल्यू और फॉरचूनर जैसे वाहन भी जुड़े हैं। बीते चुनाव में सिर्फ होंडा सिटी कार मौजूद थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें