फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों को टिकट नहीं देगी ‘आप’

Sun, 10 Nov 2013 02:12 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि दिल्ली चुनाव में वह बागियों को टिकट नहीं देगी। इसकी वजह उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए अरविंद केजरीवाल रविवार से रोड शो शुरू करने जा रहे हैं। 22 दिनों में अरविंद दिल्ी की सभी सीटों का चक्कर लगा लेंगे।

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अभी तक 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

इनमें से किसी प्रत्याशी का नाम इसी आधार पर रद्द होगा कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार, अपराध या दुर्व्यवहार का कोई मामला साबित होता है।

फिर उम्मीदवार का चयन तयशुदा प्रक्रिया के आधार पर ही होगा। वहीं, कृष्णा नगर, कालकाजी व घोंडा सीट के प्रत्याशियों के नाम जल्द ही तय कर लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऐसे में बागियों को टिकट देने की ज्यादा गुंजाइश नहीं बनती। हालांकि कोई बागी पार्टी में शामिल हो सकता है।

लेकिन पार्टी के संविधान उसे सक्रिय सदस्य बनने की इजाजत नहीं देगा। इसके लिए उसे चार महीने का इंतजार करना होगा।

दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल रविवार से ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ अभियान पर निकल रहे हैं।

इसकी शुरुआत चांदनी चौक से होगी। रविवार को अरविंद का काफिला मटियाला और बल्लीमारान भी जाएगा।

एक दिसंबर को अरविंद नई दिल्ली, आरके पुरम, राजेंद्र नगर व दिल्ली कैंट सीट पर होंगे।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि इसके जरिए अरविंद आम लोगों से मुलाकात कर भ्रष्टाचार, महंगाई जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसका समय दस से चार बजे के बीच रखा गया है। इससे दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें