फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी पर चाकू से हमला, घायल

Wed, 02 Apr 2014 01:46 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स ने सरेराह एक व्यवसायी पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित व्यवसायी तमाशबीनों से मदद की गुहार लगाते रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। बाद में हमलावर स्कूटी से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल व्यवसायी को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक चंदर नगर, कृष्णा नगर निवासी देशराज खुराना का अपना व्यवसाय है। परिजनों ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर देशराज का क्षेत्र में ही रहने वाले बिट्टू नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर से विवाद चल रहा है।

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे गीता कॉलोनी इलाके में सड़क पर देशराज और बिट्टू में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इस दौरान बिट्टू ने देशराज पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू लगते ही देशराज ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे।

इस बीच आरोपी ने देशराज पर चाकू से दो और वार कर दिए। देशराज के गिरते ही आरोपी अपनी स्कूटी से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और घायल देशराज को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें