नई दिल्ली में रोड शो के पहले दिन मिले समर्थन से अरविंद केजरीवाल गदगद नजर आए। वह जगह-जगह भीड़ देखकर चेहरे में मुस्कान दिखी।
वहीं रोड शो के आने का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ ने उनके उत्साह साफ नजर आ रहा था।
भीड़ देख वह माइक अपने हाथ में लेकर लोगों को आभार व्यक्त करते हुए वोट की अपील कर डालते।
अरविंद के साथ रविवार को रोड शो में उनके साथ जीप में उनके कोर टीम के सदस्य कुमार विश्वास, संजय सिंह के अलावा इलाके का प्रत्याशी नजर आए।
अरविंद के रोड शो की खास बात रही की उनके समर्थन में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय भी नजर आए और सड़कों पर लोगों से मिल-मिलकर वोट डालने की अपील करते रहे।
अरविंद को चांदनी चौक में जो भीड़ का समर्थन मिला वह बल्लीमारान और मटिया महल में बढ़ता गया। चांदनी चौक मेन रोड पर लोग दुकानों के बाहर खड़े होकर रोड का इंतजार करते नजर आए।
अरविंद इतने उत्साहित थे कि मीडिया से बातचीत में भी वह बार-बार इंतजार कर रहे लोगों का जिक्र करते।
भीड़ के इस समर्थन को लेकर उन्होंने दावा किया अब पब्लिक बदलाव के मूड में है।
इस बार वह अपना वोट आम आदमी पार्टी को देगी। रोड शो में जिस तरह लोग उत्साह के साथ हमारा स्वागत कर रहे मिल रहे हैं इससे साफ है कि उनका वोट ‘आप’ को ही मिलेगा।
अति उत्साहित अरविंद मिल रहे समर्थन से खुश होकर इस बार तो झाडू ही चलेगी।