फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी की सजा के खिलाफ अपील

Tue, 08 Oct 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में वसंत विहार गैंगरेप मामले मे फांसी की सजा पाए विनय व अक्षय ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी।
विज्ञापन


दोनों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए फैसले को खारिज करने का आग्रह किया है।

हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता एपी सिंह के जरिए दायर अपील में दोनों ने निचली अदालत द्वारा 10 सितंबर को दोषी ठहराए जाने व 13 सितंबर को फांसी देने संबंधी फैसले को खारिज करने का आग्रह किया है।

सिंह ने अपील में तर्क रखा कि घटना के समय विनय की आयु 17 वर्ष 8 माह थी। उन्होंने कहा विनय जिम ट्रेनर का काम करता था और परिवार में कमाने वाला एक मात्र सदस्य वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अक्षय के संबंध में तर्क रखा कि उसकी पत्नी, दो बच्चे व वृद्ध माता-पिता है।

अहम है कि इस मामले में दोषी ठहराए गए पवन व मुकेश ने भी अपील दायर करनी विचाराधीन है। हाईकोर्ट में चारों को मिली फांसी की सजा की पुष्टी करने के मुद्दे पर सुनवाई  है।

इस मामले में मंगलवार को सुनवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें