फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम अधिकारियों से मारपीट में चीनी यात्री गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2013 05:34 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हंगामे व कस्टम अधिकारियों से मारपीट के आरोप में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यात्री अपने बैग की तलाशी न देने की जिद पर अड़ा था। उसकी तलाशी के लिए सुरक्षाकर्मियों व कस्टम अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बैग से महंगे रत्न बरामद हुए। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर सोमवार शाम कस्टम अधिकारियों ने एक चीनी यात्री झोंऊ जोयोंग को तलाशी के लिए रोका तो वह बिफर गया और इधर उधर भागने लगा। उसे काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। जोयोंग को अंग्रेजी नहीं आने के कारण भी अधिकारी परेशान रहे। दक्षिण चीन एयरलाइन की महिला कर्मचारी को बुलाकर अधिकारियों ने भाषा की परेशानी को दूर किया।
विज्ञापन

आखिर में किसी तरह जोयोंग को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उससे काफी मात्रा में महंगे पत्थर बरामद हुए। लेकिन इनके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस उपायुक्त हैदर अली ने बताया कि चीनी नागरिक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जोयोंग को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें