फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, ईद आज

Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बृहस्पतिवार शाम आखिर ईद का चांद नजर आ गया। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देश भर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। दिल्ली-एनसीआर में अलबत्ता बादलों की लुका-छुपी के बीच चांद नहीं देखा गया। चांद की खबर मिलते ही लोगों ने एक दूसरे का गले लगकर बधाई दी। बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में चांद के दीदार नहीं हुए लेकिन कर्नाटक, बेंगलूरू, बिहार के कई इलाकों हैदराबाद में चांद देखा गया। वहां से उलेमाओं ने चांद देखे जाने की तस्दीक की। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि मुल्क के कई हिस्सों में चांद देखा गया। लिहाजा देश भर में जुमे (शुक्रवार) को ईद मनाई जाएगी। इमाम ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 7:45 बजे अदा की जाएगी। वहीं फतेहपुरी मस्जिद में नमाज 8:30 बजे अदा की जाएगी।
शाही इमामों ने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से मुल्क के लिए अमन व शांति की दुआएं करने के लिए कहा। इधर चांद दिखते ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में मुबारकबाद में एसएमएस की टोन और मोबाइल फोन घनघनाने लगे। लोगों ने देर रात तक ईद की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें