नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर हंगामा करने के आरोप में द्वारका से विधायक प्रद्युम्न राजपूत के खिलाफ हरिनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक, कार्यकारी अभियंता एसके दहिया की शिकायत पर विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ करने, धमकी देने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। दहिया के मुताबिक, विधायक ने 10 जुलाई को 250 समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचकर तोड़फोड़ की और अधिकारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया जा रहा है।