नई दिल्ली। प्रकाशन विषय पर अगर आप पीजी डिप्लोमा करना चाहते है तो अंबेडकर यूनिवर्सिटी से कर सकते है। इस यूनिवर्सिटी में अब इसकी पढ़ाई शुरू हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को इस कोर्स की शुरुआत की। इस मौके पर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्याम बी. मेनन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय के शुरू होने से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।