फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की चपेट में आए दो की मौत

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। यमुनापार में अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन की चपेट में आया। वहीं मंडावली इलाके में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आनंद विहार मामले में मृतक की शिनाख्त सुनील (31) के रूप में हुई है। मूल रूप से हरदोई यूपी का रहने वाला सुनील मंडावली इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था। बुधवार शाम को वह अपने गांव जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन आया था। इस बीच रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं दूसरे मामले में बृहस्पतिवार सुबह मंडावली पुलिया पर रेलवे ट्रैक पार करते समय देवेंद्र (47) ट्रेन की चपेट में आ गया। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला देवेंद्र परिवार के साथ राजधानी एनक्लेव में रहता था। वह चौकीदार का काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें